
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / एसवीसी को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, फरीदाबाद शाखा द्वारा क्रिसमस के उपलक्ष में क्रिसमस डेकोरेशन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया, जिसमें डी.सी. मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विवेकानंद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल एवं जीबीएल कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें बैंकिंग से संबंधित मूलभूत जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान शाखा प्रबंधक रवि प्रकाश मित्तल द्वारा माइनर अकाउंट की विशेषताओं एवं उसके उपयोग की जानकारी दी गई, जिसमें बताया गया कि एसवीसी बैंक में न्यूनतम ₹500 बैलेंस एवं न्यूनतम केवाईसी के साथ माइनर अकाउंट खोला जा सकता है। प्रतियोगिता में सभी विद्यालयों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अत्यंत सुंदर एवं सृजनात्मक सजावट प्रस्तुत की।
बच्चों की ऊर्जा, उत्साह और खुशी ने शाखा के कार्य वातावरण को और अधिक सकारात्मक, जीवंत एवं उल्लासपूर्ण बना दिया। यह आयोजन सामाजिक सहभागिता एवं वित्तीय साक्षरता की दिशा में बैंक की एक सराहनीय पहल रही।
