
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / संजय कालोनी स्थित माडर्न बीपी पब्लिक स्कूल ने सर्दियों के मौसम में जरूरतमंद बच्चों के लिए एक सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया। स्कूल के चेयरमैन ओपी परमार और प्रिंसिपल जितेन्द्र परमार के निर्देशानुसार, बच्चों को गर्म टोपी और जुराब वितरित की गई। इस अवसर पर ममता और प्रवीन टीचर ने सेंटा बने नन्हें बच्चों के जरिये छात्रवास में रह रहे बच्चों को खाने का सामान भी सौंपा।
कार्यक्रम में छात्रवास के शिक्षक दानवीर ने स्कूल प्रबंधन का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में सहयोग और मानवता की भावना को बढ़ावा देते हैं। माडर्न बीपी स्कूल के अध्यापक ममता और प्रवीन ने बच्चों को तुलसी विवाह, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती और सेंटा सांता की परंपरा के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान छात्रवास के बच्चे गयनों और भजनों के माध्यम से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भी भाग लेकर आनंदित हुए। इस पहल ने न केवल बच्चों को ठंड से सुरक्षा दी, बल्कि उन्हें सामाजिक और सांस्कृतिक शिक्षा का अनुभव भी प्रदान किया।
माडर्न बीपी पब्लिक स्कूल का यह प्रयास इस बात का प्रमाण है कि शिक्षा संस्थान केवल अकादमिक ज्ञान तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समाजिक संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को भी बच्चों के जीवन में उतारते हैं। इस कार्यक्रम ने स्कूल और छात्रवास के बीच सहयोग और सामुदायिक भावना को मजबूत किया।
