
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / कैथल से प्रारंभ हुई आत्मनिर्भर भारत यात्रा का बल्लभगढ़,फरीदाबाद महानगर पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना तथा लोगों को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम का नेतृत्व फरीदाबाद महानगर भाजपा के जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों के उपयोग से देश की अर्थव्यवस्था सशक्त होती है और आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब प्रत्येक नागरिक इसमें अपनी सक्रिय सहभागिता निभाए।
इस अवसर पर भाजपा जिला फरीदाबाद पंकज रामपाल,प्रदेश सह-संयोजक संदीप सजुमा, यात्रा प्रभारी महेश यादव, यात्रा सह-प्रभारी अरविंद कोहली, लोकसभा संयोजक श्रीमती अनीता शर्मा, वरिष्ठ नेता टिपरचंद शर्मा, मार्केट कमेटी चेयरमैन संजीव बैंसला, जिला महामंत्री अनुराग गर्ग, गौरव विरमानी, सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने आमजन से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही आत्मनिर्भर भारत का संकल्प पूर्ण होगा। यात्रा के सफल आयोजन पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
