
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / फरीदाबाद रेफर मुक्त संघर्ष समिति की टीम ने आज संयोजक सतीश चोपड़ा के नेतृत्व में मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी से उनके सैक्टर-16 स्थित निवास पर जाकर मुलाकात की और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर फरीदाबाद रेफर मुक्त संघर्ष समिति के संयोजक सतीश चोपड़ा ने कहा कि उनकी टीम के द्वारा दिए गए ज्ञापन व मांगों को मेयर श्रीमती जोशी को सौंपे थे। जिसके बाद उन्होंने इस ज्ञापन को संज्ञान देते हुए इसमें लिखी मांगों को हरियाणा राज्यपाल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव सहित सभी विभागों को पत्र पहुंचाया। जिसके बाद विधानसभा पटल पर विधायक सतीश फागना ने मांगों को उठाया और जिससे कुछ समस्याओं का समाधान भी हुआ है। इसी को लेकर आज उनकी टीम ने मेयर निवास पर पहुंचकर उनका आभार जताया और स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा शहर की कई समस्याओं को उनके समक्ष रखा। जिस पर मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने इन समस्याओं को जल्द से जल्द हल करवाने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर अवधेश ओझा, सतेन्द्र शर्मा, प्रदीप कुमार, रजनी भाटिया, वंदना भारद्वाज, सुष्मिता सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।
