
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / महान मूर्तिकार स्वर्गीय राम सुतार जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं मर्माहत करने वाला है। उनका सम्पूर्ण जीवन कला, संस्कृति और भारतीय परंपराओं के उत्थान हेतु समर्पित रहा। उन्होंने अपनी अद्वितीय कला-साधना के माध्यम से देश को गौरव प्रदान किया , और विदेशो में भी ख्याति प्राप्त की |
मंडल के प्रधान राजेंद्र पांचाल ने बताया कि पिछले दिनों राम सुतार जी से दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में एक अवार्ड समारोह में मुलाकात का मौका मिला था, अत्यंत मृदु भाषी एवं मिलनसार थे। इस अवसर पर मंडल के अन्य सदस्य प्रवीण राठौर रवि पांचाल तेजस एवं सुरेश मेस्त्री को भी उनसे आशीर्वाद लेने का मौका मिला था | प्रवीण राठौर ने कहा कि स्व. राम सुतार जैसे कलाकार सदियों में एक बार ही पैदा होते हैं | उनके द्वारा बनाई गई विशालकाय प्रतिमाएं सदियों तक स्थापित रहेगी | सुरेश मेस्त्री ने बताया की स्व. राम सुथार जी ने गुजरात स्थित स्टेचू ऑफ़ यूनिटी के अलावा दिल्ली में महात्मा गांधी सहित कई स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियां बनाई थी, इसके अलावा फरीदाबाद में सूरजकुंड रोड स्थित आनंदवन में भी उनके द्वारा बनाई गई मूर्तियां स्थापित की गई थी|
महाराष्ट्र मित्र मंडल की ओर से हम इस दुःखद अवसर पर उनके परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। यह क्षति अपूरणीय है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
