
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / दक्षिण हरियाणा बिजली निगम के एक्सईएन कार्यालयों पर कर्मचारियों ने ऑनलाइन ट्रांसफर पोलिसी के विरोध में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन (हेड ऑफिस भिवानी-292) के बैनरतले दो घंटे जमकर नारेबाजी करते हुए एसीएस पावर (बिजली विभाग हरियाणा सरकार) के नाम अपने एक्सईएन के मार्फ़त से ज्ञापन सौंपे । जिसमे सेक्टर-15 स्तिथ ओल्ड फरीदाबाद डिवीजन कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन में यूनिट ओल्ड फरीदाबाद के सचिव सत्यवान लोहचब के नेतृत्व में कर्मचारियों ने दो घंटे डटकर नारेबाजी करते हुए निगम मैनेजमैन्ट और प्रदेश की गूँगी बहरी सरकार को जमकर कोसा व ओल्ड फरीदाबाद के एक्सईएन देवेंदर अत्रि के माध्यम से एसीएस पावर (बिजली विभाग हरियाणा सरकार) के नाम यूनियन की ओर से कर्मचारियों नेताओं ने अपना ज्ञापन सौंपा ।
दूसरी ओर नहरपार एरिये की सेक्टर-68 स्तिथ ग्रेटर फरीदाबाद डिवीजन एक्सईएन कार्यालय पर कर्मचारियों ने अपना पड़ाव डाले रखा व ऑनलाइन ट्रांसफर पोलिसी के विरोध में यूनिट के प्रधान सुनील चौहान व यूनिट सचिव रविदत्त शर्मा की अगुआई में खूब जमकर नारेबाजी की । विशेष रूप से बिजली कर्मचारियों के इस सांकेतिक धरने पर पहुँचे प्रदेश कमेटी के नेता विनोद शर्मा चीफ ऑर्गनाइज़र ने दो टूक साफ कहा कि इस ऑनलाइन ट्रांसफर पोलिसी को बिजली के महकमे में किसी भी कीमत पर लागू नही होने देंगे । अगर यह पोलिसी लागू होती है तो महकमे में फैटल, नॉन फैटल एक्सीडेंट बढ़ने की संभावना और ज्यादा हो जाएगी, जिससे बिजली विभाग और विभाग के कर्मचारियों का दोनों को और ज्यादा नुकसान होगा । विभाग की इस हठधर्मिता नीति के चलते कर्मचारियों सहित विभाग को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा । जबकि सरकार को अपनी यह हठधर्मिता को छोड़कर एचएसईबी वर्करज यूनियन के शीर्ष नेतृत्व से वार्ता कर इस गंभीर मुद्दे पर बात करनी चाहिये और दोनों ओर के होने वाले इससे नुकसान को रोकने में इस पोलिसी को रद्द करना चाहिये । एक ओर विभाग में हजारों पद खाली पड़े हैं विभाग व सरकार को इस ओर ध्यान करते हुए उन्हें तत्काल पदों को भरना चाहिये, ना कि टकराव की परिस्तिथि को पैदा करना चाहिये ।
विरोध प्रदर्शन के इस मौके पर लेखराज चौधरी, दीपक, मुकेश शर्मा, सन्दीप गिल, जगजीत, हितेश, नसीब हिंदुस्तानी, सुरेश डूडी, विजय कुमार, दिगम्बर लाम्बा, परवीन शर्मा, चरणसिंह पुनिया, वीरसिंह रावत, देवेंदर सैनी, कुलदीप डागर, योगेंदर रावत, पंकज खलेरी, वीरसिंह चेयरमैन, दिनेश, सन्दीप, राकेश, महावीर, मोहित, बिट्टू आदि भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे ।
