
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अखिल भारतीय कोली समाज की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय कोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिमाचल प्रदेश से सांसद रहे वीरेंद्र कश्यप कई मांगों पर चर्चा की। इस दौरान फरीदाबाद कोली समाज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को एक ज्ञापन पत्र सौंपा। ज्ञापन पत्र में हरियाणा के राज्यपाल असीम घोष, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, फरीदाबाद के सांसद एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक सतीश फागना से फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में वीर वीरांगना झलकारी बाई मुख्य द्वार बनाने का अनुरोध किया।
जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कश्यप ने आश्वासन दिया कि इस उनकी मांग के लिए जल्द ही मांग पत्र सभी को भिजवा दिया जाएगा व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से पत्राचार व मुलाकात करेंगे व इस कोली समाज की इस मांग को पूरा करवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
साथ ही हरियाणा के कोली समाज के प्रतिनिधित्व मंडल को योगेश कोली, एडवोकेट मनोज कोली के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में शीघ्र ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलवाया जाएगा।
