
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / सराय ख्वाजा स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जूनियर रेडक्रॉस और सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड द्वारा विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी वस्तुओं के प्रचार और प्रसार हेतु इनोवेशन के लिए अभिप्रेरणा और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने कहा इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और भारतीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सभी को प्रोत्साहित करना है। समृद्ध भारत अर्थात यह एक ऐसा दृष्टिकोण है जो पर्यावरणीय और सामाजिक समावेशन में सुधार करते हुए समृद्धि उत्पन्न करने के लिए स्थायी समाधान विकसित करने पर केंद्रित है। नई शिक्षा नीति एन ई पी 2020के अनुसार एक करोड़ छात्र 2047 तक भारत के इनोवेशन को गति देंगे।
प्राचार्य मनचंदा ने रेखांकित किया कि स्वदेशी एक कोर्डिनेटेड राष्ट्रीय आंदोलन है जिसे छात्रों को राष्ट्रीय महत्व के चार प्रमुख विषयों – आत्मनिर्भर भारत, वोकल फॉर लोकल और समृद्ध भारत के साथ जोड़ने के लिए डिजाइन किया गया है। एन ई पी 2020 के अंतर्गत भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के व्यावहारिक अवतार के रूप में लिया जा रहा है जो रटंत सीखने से आगे बढ़कर आलोचनात्मक सोच, रचनात्मकता और व्यावहारिक शिक्षा को बढ़ावा देने की वकालत करती है। एनईपी 2020 कम विषयवस्तु और अधिक समस्या समाधान पर जोर देती है। भारत सरकार इस आकांक्षा को अब संपूर्ण देश में लागू कर जा रही है।
प्राचार्य मनचंदा ने बीजेयूमो का स्वागत करते हुए सभी को स्वदेशी अभियान से जुड़ने की अपील की। बीजेयुमो के सभी सदस्यगण, अध्यक्ष सचिन ठाकुर, उपाध्यक्ष सहित सभी सदस्यों ने स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण सामाजिक समाधान तैयार कर स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत विद्यार्थियों के नए आइडियाज को प्रभावशाली रूप से व्यक्त करने हेतु जागरूक किया गया।
प्राचार्य रविन्द्र मनचंदा, प्राध्यापिका गीता, सुशीला, सरिता, पवन कुमार, और अन्य सभी अध्यापकों ने स्वदेशी प्रचार और प्रसार के लिए बी जे यु मो के सभी पदाधिकारियों का स्वदेशी और वोकल फोर लोकल के लिए जागरूक करने हेतु आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया।
