
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा लोगों के हाथों से नारियल तुड़वाकर विकास कार्य का शुभारंभ करते हुए
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने रविवार सायं त्रिखा कॉलोनी में करीब 70 लाख रुपये की धनराशि की लागत से बनाए जाने वाली गलियों के कार्य का स्थानीय निवासियों के हाथ नारियल फुड़वाकर शुभारंभ करवाया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र में एक-एक करके विभिन्न विभागों के अधिकारियों से तालमेल करके विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। उन्होंने कॉलोनीवासियों को संबोधित करते हुए कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कृपा से त्रिखा कॉलोनी को पहले डिनोटिफाई करवाया गया और उसके बाद इस कॉलोनी में सिवरेज, पेयजल आपूर्ति, बिजली, आरएमसी रोड़ सहित तमाम मूलभूत विकास कार्य जमकर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा के तहत करवाए गए हैं।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ की त्रिखा कॉलोनी सहित पूरे बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर चले हुए हैं। लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि त्रिखा कॉलोनी में जो भी समस्याएं लोग बताएंगे उन्हें भी पूरा करवा दिया जायेगा। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए नए प्रोजेक्ट लाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल बल्लभगढ आयेंगे और बल्लभगढ़ के लिए इस बार भी जरूर कोई न कोई विकास की बड़ी सौगात देकर जायेंगे। त्रिखा कॉलोनी में पहुंचने पर कॉलोनी वासियों ने परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का कॉलोनी वासियों ने गर्मजोशी से फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा, वार्ड के निवर्तमान पार्षद दीपक यादव, बाली प्रधान, संदीप चौधरी, रमेश सरपंच, बुद्धा सैनी, राकेश गुर्जर, भगवत सरपंच, शुभलेश मलिक, पुष्पा शर्मा, संगीता नेगी, प्रेम सिंह भाटी, लखन बैनीवाल, प्रताप सिंह भाटी, फखरुद्दीन, बाबूलाल प्रधान, प्रदीप शर्मा सहित कॉलोनी के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
