
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि प्लॉट नः 26, सैक्टर-4 फरीदाबाद में चलाई जा रही कंपनी में प्रदूषण विभाग के नियमो की अनदेखी की जा रही है। जिससे प्रदूषण को बढ़ावा मिल रहा है।
इस सूचना के संबंध में मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा उज्जवल AEE प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड फरीदाबाद के साथ प्लाट मः 26 सैक्टर-4 फ़रीदाबाद का औचक निरीक्षण किया गया। मौका पर कंपनी में मनोज कुमार कंपनी मालिक हाजिर मिला। निरीक्षण के दौरान कंपनी में बिजली उपकरण बनाने का कार्य किया जा रहा था। जिसमें BOPP फ़िल्म से मेटलाइज्ज़ करके कैपिस्टर बनाये जा रहे थे।
चलाई जा रही कंपनी के संबंध में उज्ज्वल AEE द्वारा वैध दस्तावेज / CTE/CTO पेश करते बार कहा लेकिन मौका पर मनोज उपरोक्त NOC सम्बंधित कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। कंपनी मालिक द्वारा प्रदुषण विभाग से NOC ली नही ली हुई थी। निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमिताओ के सम्बंध में उज्जवल द्वारा रिपोर्ट तैयार की गई व नियमानुसार कार्यवाही करते हुए क्लोजर कार्यवाही की जाएगी।
