
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के अवसर पर गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल एन आई टी तीन फरीदाबाद में जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड द्वारा प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में एक्टिविटीज कॉर्डिनेटर प्राध्यापिका शीतल और मोनिका ने वर्चुअल कार्यक्रम में भारतीय सांख्यिकी के जनक को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा और प्राध्यापिका मोनिका ने कहा कि राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस को आर्थिक नियोजन और प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस द्वारा किए गए सांख्यिकी के क्षेत्र में विकास और उल्लेखनीय योगदान को सेलिब्रेट करने के लिए मनाया जाता है। राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस को महालनोबिस की जयंती का प्रतीक माना जाता है। जिन्हें भारतीय सांख्यिकी के पिता के रूप में भी जाना जाता है। राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस 2022 का उद्देश्य देश के प्रसिद्ध सांख्यिकीविद पीसी महालनोबिस को याद करते हुए उनके लक्ष्यों को दैनिक जीवन और योजना के क्षेत्र में विकास की प्रक्रिया के महत्व के बारे सभी को अवगत करा जन जागरूकता पैदा करना है। विद्यालय की जे आर सी, एस जे ए बी अधिकारी एवम प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने बताया कि पीसी महालनोबिस ने देश में सांख्यिकी क्षेत्र में आवश्यक योगदान किया था। जिस से भारत सरकार की नीतियां निर्धारित करने में महत्वपूर्ण सहायता मिली। कोलकाता से फिजिक्स में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद भौतिकी और गणित में अग्रिम अध्ययन करने के लिए इंग्लैंड चले गए। इंग्लैंड से लौटने के बाद इन्होंने प्रेसीडेंसी कॉलेज में पढ़ाया। 1931 में कोलकाता में भारतीय सांख्यिकी संस्थान स्थापित किया गया तथा पी सी महालनोबिस को 1950 में राष्ट्रीय सैंपल सर्वेक्षण की स्थापना का श्रेय भी दिया जाता है। इस का उद्देश्य सामाजिक आर्थिक डाटा प्रोवाइड करना था। महालनोबिस ने सांख्यिकी गतिविधियों के समन्वय के लिए केंद्रीय सांख्यिकी संगठन की स्थापना की थी। वे 1955 से 1967 तक योजना आयोग के सदस्य भी रहे। भारत की दूसरी पंचवर्षीय योजना महालनोबिस के गणितीय डिटेल पर आधारित थी जिसे महालनोबिस मॉडल के नाम से जाना गया। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा और प्राध्यापिका मोनिका और शीतल ने छात्रा चंचल, निशा और नेहा का राष्ट्रीय सांख्यिकी के जनक की राष्ट्र के प्रति की गई सेवाओं के प्रति आदर प्रकट करने के लिए प्रशंसा की।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
