
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / राजकीय महाविद्यालय, मोहना में प्राचार्य डॉ. रुचिरा खुल्लर के निर्देशन में तथा कॉलेज इंचार्ज डॉ. बलराम आर्य एवं समस्त महाविद्यालय स्टाफ के सहयोग से तृतीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि धर्म चौधरी वाइस चेयरमैन जिला परिषद के द्वारा खेल संबोधन के साथ विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर पार्षद श्रीमती स्वेत स्नेह, दानी सरपंच, राम-लक्ष्मण मंदिर ट्रस्ट के प्रधान मास्टर जगदेव सिंह एवं सदस्यगण, रविंद्र कुमार, चिराग मित्तल, हरवंश चौधरी, सुनीता देवी, भावना अरोड़ा, शालिनी, पूजा शर्मा, अमोल सिंह, आरती तथा सभी नॉन टीचिंग सदस्य उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं की 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद आदि खेल प्रतियोगिताएँ संपन्न हुईं। मुख्य अतिथि धर्म चौधरी ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं के हितों को ध्यान में रखते हुए जिला परिषद के कोष से 300 बेंच, वाटर आर.ओ., फर्नीचर के अलावा अतिरिक्त 20 लाख रुपये की घोषणा की। ट्रस्ट के अध्यक्ष मास्टर जगदेव ने कॉलेज के लिए 5 लाख की घोषणा।
प्रतियोगिता की पुरस्कार वितरण की अतिथि उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ रितिका गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किये।
