
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ में SDGs क्लब,युथ रेड क्रॉस व हेल्थ क्लब द्वारा भारत विकास परिषद सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र के सौजन्य से नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे ब्लड शुगर,ब्लड प्रैशर और स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक व् निर्देशक के रूप में प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता जी कीअहम् भूमिका रही। इस अवसर पर प्राचार्य जी ने सभी का हार्दिक अभिनन्दन करते हुए सभी को बधाई दी। भारत विकास परिषद सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र की उपलब्धियों से अवगत कराया और साथ ही डॉ. सूरज प्रकाश जी (संस्थापक भारत विकाश परिषद्) के जीवन पर प्रकश डालते हुए उनके द्वारा ये गए सामाजिक कार्यों की प्रसंशा करते हुए विवरण प्रस्तुत किया। इस नि:शुल्क शिविर में 150 शिक्षक वर्ग,ग़ैर-शिक्षक वर्ग व विद्यार्थियों और उनके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उनका अनुभव भी सहराहनीय रहा। लोगों ने बताया की उनको इस शिविर में किसी भी प्रकार से कोई भी परेशानी नहीं हुई व संतुष्टि पूर्ण जांच हुई। इस शिविर में भारत विकाश परिषद् सोशल वेलफेयर ट्रस्ट से श्री राज कुमार अग्रवाल जी (परियोजना अध्यक्ष) , श्री अशोक गोयल जी (ट्रस्टी) और डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. रमेश अग्रवाल जी और सीनियर मेडिकल अफसर
मधुरिमा गुप्ता जी और SDGs क्लब सयोंजक डॉ. मनोज शुक्ल जी, युवा रेड क्रॉस के समन्वयक डॉ. जयपाल सिंह व हेल्थ क्लब के समन्वयक डॉ. नरेश कामरा जी उपस्थित रहे । श्री राजकुमार अग्रवाल जी ने अपने वक्तव्य में डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र की उपलब्धियों से अवगत कराते हुए बताया की भारतवर्ष में इस ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही है जिनका विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया । जैसे- सीटीस्कैन मशीन, ईसीजी मशीन, इको, टीएमटी, डायलिसिस सेंटर, एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड आदि की कम कीमत पर सेवाएँ दी जा रही है। डॉ. मनोज शुक्ल जी ने
सफल कार्यक्रम के आयोजन पर सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान व कल्याण मंत्र के साथ किया गया।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
