
प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा
फरीदाबाद,जनतंत्र
हरियाणा राज्य की रेडक्रॉस समिति और सैंट जॉन इंडिया की चंडीगढ़ स्थित राजभवन में 12 जुलाई 2022 को आयोजित की जाने वाली चौतीसवीं वार्षिक सामान्य सभा अर्थात एनुअल जनरल मीटिंग में एन आई टी तीन फरीदाबाद के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल को राज्यपाल महोदय द्वारा सत्र 2019-20 के लिए मेरिट प्रमाण पत्र और सत्र 2020-21 के लिए टिक्का मंजीत सिंह चैलेंज शील्ड एवम मेरिट प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस प्रभारी और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने बताया कि रेडक्रॉस के सन्दर्भ में किए गए उल्लेखनीय एवम प्रशंसनीय योगदान के लिए विद्यालय को तीन पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमति मुनेश चौधरी, डी पी सी श्री आनंद सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी श्री मनोज मित्तल और श्री सतीश चौधरी ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन आई टी तीन फरीदाबाद को बधाई देते हुए सदैव उत्कृष्ट कार्य संपादित करते रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय के जूनियर रेडक्रॉस काउन्सलर एवम सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि विद्यालय को पिछले वर्ष की टिक्का मंजीत सिंह चैलेंज शील्ड और पिछले दोनों वर्षों के लिए रेडक्रॉस के कार्यों में उल्लेखनीय प्रतिभागिता और योगदान के लिए व्यक्तिगत मेरिट सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा। प्राचार्य ने कहा कि एक इकाई के रूप में कार्य संपन्न करने से कार्य में सफलता निश्चित ही प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड के सभी सदस्य छात्राओं, अध्यापकों और एस एम सी अध्यक्ष और अन्य सदस्यों एवम सभी शिक्षा अधिकारियों तथा सभी मित्रों के सुंदर सहयोग व मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय के सभी सदस्यों के बहुमूल्य सहयोग और समर्पण से विद्यालय को तीन पुरस्कारों को प्राप्त करने सुअवसर मिला है। प्राचार्य मनचंदा ने बताया कि टिक्का मंजीत सिंह चैलेंज शील्ड हरियाणा राज्य में केवल एक बालिका विद्यालय को सर्वश्रेष्ठ रेडक्रॉस एक्टिविटीज एवम रेडक्रॉस के सिद्धांतो, नीतियों और उद्देश्यों के कार्यान्वन, प्रचार और प्रसार के लिए प्रदान की जाती है तथा यह हमारे जिले के हमारे विद्यालय को प्राप्त हो रही है। संपूर्ण विद्यालय के लिए अत्यधिक प्रसन्नता का विषय है उन्होंने इस उपलब्धि के लिए पुनः सभी का आभार व्यक्त किया।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
