
जीत में अहम योगदान रहा ऋषभ का
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
पहला शर्मा अंडर – 13 क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच शर्मा क्रिकेट अकादमी ग्राउंड मैं खेला गाया यह मैच आरपीएसए मिर्ज़ापुर और शर्मा क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया । इस मैच में आरपीएसए मिर्ज़ापुर ने शर्मा क्रिकेट अकादमी को 106 रन से हराया .इस मौके पर बीसीसीआई कोच धर्मेंदर फागना ने बताया की यह मैच 40-40 ओवर का था और शर्मा क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया । आरपीएसए मिर्ज़ापुर टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 39.2 ओवर में 10 विकेट पर 235 रन बनाए टीम की और बल्लेबाजी करते हुए वैश ने 39 रन , ओम कुमार ने 34 रन , हाशिम खान ने 33 रन , आशीष ने 31 रन , सागर ने 30 रन , परमेश ने 26 रन बनाए . शर्मा क्रिकेट अकादमी की और से गेंदबाजी करते हुए प्रीत तंवर ने 6 विकेट , रुद्रा और लक्ष्य व् समक्ष ने 1-1 विकेट ली . इस लक्ष्य का पीछा करते हुए शर्मा क्रिकेट अकादमी ने 25.3 ओवर में 10 विकेट पर 129 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा . टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक और शुभम ने 21 -21 रन , मेहुल ने 18 रन बनाए . आरपीएसए मिर्ज़ापुर टीम की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए ऋषभ ने 3 रन , आशीष ने 2 विकेट , अभिषेक और उदय ने 1-1 विकेट ली . इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ऋषभ को दिया गया (आरपीएसए मिर्ज़ापुर)
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
