
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी सोहना में प्रैक्टिस मैच खेला गाया यह मैच रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी और सरस्वती क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया । इस मैच में रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने सरस्वती क्रिकेट अकादमी को 9 विकेट से हराया l इस मौके पर बीसीसीआई कोच धर्मेंदर फागना ने बताया की यह मैच 50-50 ओवर का था और सरस्वती क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । सरस्वती क्रिकेट अकादमी टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने ओवर 34.2 में 10 विकेट पर 84 रन बनाए टीम की और बल्लेबाजी करते हुए ओजीत ने 25 रन, सुजल ने 13 रन, ध्रुव ने 11 रन बनाए . रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी की और से गेंदबाजी करते हुए लक्की करहाना ने 5 विकेट , समर भमला ने 3 विकेट, जितेंदर ने 2 विकेट ली . इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने 20.4 ओवर में 1 विकेट पर 84 रन बनाएं . टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए मनन यादव ने 35 रन, ध्रुव ने 26 रन बनाए । सरस्वती क्रिकेट अकादमी टीम की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए एमडी कैफ ने 1 विकेट ली . इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लक्की करहाना को दिया गया (रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी)
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
