
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / आर्य समाज, ओम योग संस्थान द्वारा आयोजित गायत्री महायज्ञ एवं सामवेद पारायण यज्ञ में अनेकों स्थानों से आए हुए श्रद्धालुओं ने राष्ट्र की सुख समृद्धि एवं शांति के लिए सवा लाख गायत्री महायज्ञ, गायत्री मंत्र जाप, ध्यान एवम योग साधना शिविर , भजन, सत्संग के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। आज कार्यक्रम में विजय प्रताप सिंह जी ने भाग लिया तथा उन्होंने कहा कि ओम योग संस्थान और ओम शिक्षा संस्कार सीनियर सेकेंडरी स्कूल आने वाली नई पीढ़ी को हमारे धर्म और वैदिक संस्कृति के साथ जोड़ रहा है उसके लिए गुरु जी का हार्दिक धन्यवाद है।
यज्ञ के ब्रह्मा पूज्य स्वामी देवव्रत सरस्वती जी ने बताया कि सामवेद में देवताओं की स्तुति करने वाले मंत्र हैं जिन्हें यज्ञों और अनुष्ठानों के दौरान गाया जाता है। साम” का अर्थ ‘गीत’ है और “वेद” का अर्थ ‘ज्ञान’ है, इसलिए इसे “गीतों का वेद” भी कहते हैं। उन्होंने बताया कि सामवेद को मंत्रों के गान को सामगान बोलते हैं।
ओम योग संस्थान ट्रस्ट के प्रांगण में आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें अनेकों समाचार पत्रों के संवाददाता और पत्रकार बंधुओ ने भाग लिया तथा उन सभी को संस्थान के वार्षिक उत्सव की तैयारी के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
गायत्री एवं सामवेद पारायण महायज्ञ में आज सुशील शास्त्री, रघुवीर शास्त्री, देवराज योगाचार्य,आनंद शर्मा पानीपत, राजकुमार महेंद्रगढ़, हरीबाबू यादव जी ने भाग लिया।
ओम योग संस्थान ट्रस्ट ग्राम पाली फरीदाबाद के 27 वें वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में दिनांक 09 नवंबर 2025 से सवा लाख गायत्री महायज्ञ, सामवेद पारायण महायज्ञ, गायत्री मंत्र जाप, ध्यान एवम योग साधना शिविर , भजन, सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। इस अनुष्ठान की पूर्णाहुति 16 नवम्बर 2025 को 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ और सामवेद पारायण यज्ञ के साथ होगी और इसी दिन कार्यक्रम का भव्य समापन समारोह होगा तथा इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमन्त्री नायब सिंह सैनी होगें। साथ ही अतिविशिष्ट अतिथि विपुल गोयल केबिनेट मन्त्री हरियाणा सरकार ,विशिष्ट अतिथि राजेश नागर , राज्य मंत्री हरियाणा सरकार, विशिष्ट अतिथि श्री गौरव गौतम जी, राज्य मन्त्री हरियाणा सरकार, विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी महापौर फरीदाबाद , अतिथि पंडित मूलचंद शर्मा , पूर्व केबिनेट मन्त्री एवम विधायक बल्लभगढ़, अतिथि सतीश फागना जी, विधायक एनआईटी फ़रीदाबाद, अतिथि धनेश अदलखा , विधायक बडखल , अतिथि अजय गौड ( पूर्व राजनैतिक सलाहकार मुख्यमन्त्री हरियाणा , अतिथि डॅा यशदेव शास्त्री ( महामन्त्री पतंजलि ग्रामोद्योग हरिद्वार ) अतिथि पंकज पूजन रामपाल , ( जिला अध्यक्ष भा.ज. पा फरीदाबाद ) अतिंथि सोहन पाल छोकर , ( जिला अध्यक्ष ), राजीव जेटली (मीडिया सलाहकार मुख्यमंत्री हरियाणा) कार्यक्रम में अनेको सन्यासी, विद्वान, आदि एवं बड़ी संख्या मे भक्तगण शामिल होंगे।
कार्यक्रम के मध्य में ओम शिक्षा संस्कार सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा विशेष व्यायाम, योग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। यज्ञ ब्रह्मा पूज्य स्वामी देवव्रत सरस्वती जी होंगे और संपूर्ण कार्यक्रम योगीराज ओम प्रकाश महाराज जी के निर्देशन व सानिध्य में संपन्न होगा।
