फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बल्लभगढ़ के *Institution’s Innovation Council (IIC)* छात्र परिषद् द्वारा *“Empowering Entrepreneurship”* शीर्षक से एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के प्रेसीडेंट देवेंद्र कुमार गुप्ता , सेक्रेटरी दिनेश गुप्ता तथा कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुबेश पांडे के सफल मार्गदर्शन में यह आयोजन *Entrepreneurs Day* के उपलक्ष में किया गया, जिसमें कॉलेज के बी.बी.ए., बी.सी.ए. एवं बी.एड. विभाग के सभी छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में उद्यमिता (Entrepreneurship) की भावना को प्रोत्साहित करना और उन्हें नवाचार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना था। छात्र परिषद् के सदस्यों ने “स्टार्टअप्स का महत्व और एक सफल स्टार्टअप चलाने के उपाय” विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से बताया कि किस प्रकार एक रचनात्मक विचार, दृढ़ संकल्प और प्रबंधन कौशल के माध्यम से युवा पीढ़ी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दे सकती है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों ने छात्रों के इस प्रयास की सराहना की और उन्हें अपने नवीन विचारों को व्यवहारिक रूप देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ट संकाय सदस्य डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उद्यमिता न केवल आर्थिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह युवाओं को आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करती है।
यह आयोजन प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक रहा, जिसने छात्रों में नवाचार और उद्यमिता के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।
