
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के सौजन्य से दिनांक 10 नवंबर दिन सोमवार से 30 नवंबर दिन रविवार तक प्रातः 5:30 बजे से सुबह 7:00 बजे तक योग शिविर हनुमान पार्क सेक्टर-55 में करवाया जा रहा है। आप सभी सादर आमंत्रित हैं। कृपया आप भी आएं व अपने सभी शुभचिंतकों को भी योग द्वारा निरोग करने के लिए अपने साथ लाए।
यह जानकारी फीवा के महासचिव स० गुरमीत सिंह देओल ने दी है , ताकि अधिक से अधिक लोग शिविर में पहुच कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करे |
