
डीसी जितेन्द्र यादव
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डीसी जितेन्द्र यादव ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के आर्थिक विकास में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लागू करते हुए किसानों के लिए लाभकारी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को खेती करने के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस योजना का लाभ निर्बाध रूप से जारी रहे। इसके लिए 30 जून तक पंजीकृत किसानों का ई-केवाईसी का कार्य किया जा रहा है।
डीसी ने जिला के किसानों से आह्वान किया है कि वे अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी का कार्य आगामी 30 जून तख पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। यह कार्य पीएम-किसान पोर्टल तथा संबंधित ऐप के माध्यम से नि:शुल्क रूप में किया जा रहा है। साथ ही कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से भी वैरिफिकेशन का कार्य किया जा सकता है।
उन्होंने आगे बताया कि जिला के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सालाना 6,000 रुपए की धनराशि दी जाती हैं। इसका भुगतान 2000-2000 रुपए की तीन किस्तों में सालाना किया जाता है। यह पैसा सरकार द्वारा सीधा किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा अभी तक इस योजना के तहत 11 किश्तें जारी की जा चुकी हैं।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप-निदेशक डॉ. विरेन्दर आर्य का कहना है कि अगर किसान के खाते में अभी तक पीएम किसान योजना की 11वीं किश्त की धनराशि नहीं आई है, तो वे केंद्र सरकार की वेबसाइट पर अपनी डिटेल्स चेक कर लें ताकि किश्त निरन्तर चलती रहे।
किसान राशि की अपग्रेडेशन की करें जांच
कृषि अधिकारी ने आगे बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले किसान को www.pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। इस वेबसाइट की दाएं तरफ किसान कॉर्नर पर क्लिक करें। इसके बाद आपको बेनिफिशियरी स्टेटस पर क्लिक करना है। यहां पर आपको आधार नंबर, मोबाइल नंबर जैसी डिटेल्स दर्ज करनी है। इसके बाद आप लिस्ट में अपना नाम आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही आप अपनी शिकायत दर्ज करवाने के लिए पीएम किसान टोल फ्री नंबर 18001155266 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
