
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / भारतीय जनता पार्टी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता ठाकुर शैलेन्द्र सिंह को फरीदाबाद जिले का मजदूर प्रकोष्ठ जिला संयोजक बनाया है।गौरतलब है कि ठाकुर शैलेंद्र सिंह जिला पार्षद रह चुके है और बीजेपी की विभिन्न गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेते है। उनको यह पद मिलने से जहां उनके कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ है वहीं उन्हें फोन पर और व्यक्तिगत रूप से बधाई का तांता लगा हुआ है।
यह पद मिलने के बाद ठाकुर शैलेंद्र सिंह ने कहा है कि उन्हें पार्टी ने जो पद दिया है उसके लिए प्रदेश के सीएम नायब सैनी, सांसद और केंद्र में मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और बल्लभगढ़ जिला अध्यक्ष सोहनपाल छोकर सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का कोटि कोटि धन्यवाद करते है।
वह पहले की तरह पार्टी को और मजबूत करने का काम करेंगे उन्होंने कहा कि बीजेपी पार्टी सभी कार्यकर्ताओं का मान सम्मान रखने का काम करती है। मेंस पावर प्रोजेक्ट पर काम करने वाले ठाकुर शैलेंद्र सिंह राष्ट्रपति से युवाओं को सबसे ज्यादा रोजगार देने के लिए बेस्ट अवार्ड प्राप्त कर चुके है।
