
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / फरीदाबाद के सेक्टर 75 से लेकर सेक्टर 89 तक की सभी आरडब्ल्यूए ने बीपीटीपी बिल्डर के खिलाफ संयुक्त रूप से ज़ोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन निवासियों द्वारा बढ़ाए गए मेंटेनेंस चार्ज, कॉमन एरिया बिजली बिल, पानी के बिल, तथा रोड रिपेयर चार्ज जैसे मुद्दों को लेकर किया गया।
निवासियों का कहना है कि ये सभी सुविधाएं — बिजली, पानी, सड़क रखरखाव और अन्य मेंटेनेंस सेवाएं — पहले से ही बिल्डर द्वारा लिए जा रहे मेंटेनेंस चार्ज में शामिल हैं, लेकिन इसके बावजूद बीपीटीपी द्वारा इन मदों में अतिरिक्त शुल्क वसूले जा रहे हैं, जो पूर्णतः अनुचित है।
प्रदर्शन में सेक्टर -76 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष -विनोद नIगर, उपाध्यक्ष – सर्वदानंद नIगर, जनरल सेक्रेटरी – अशोक गौतम, रणवीर डIगर, तेजवीर, राजवीर सोलंकी, शमशेर सिंह कादयान, सूरज, खड़क सिंह नागर, प्रकाश वीर, धर्मेन्द्र त्यागी, ऋषि त्यागी, निरंजन नागरा, ज्ञानेंद्र टाना (प्रेसिडेंट), , एन.के. शर्मा (प्रेसिडेंट), अमित (प्रेसिडेंट), कैप्टन के. सिंह , रविंदर (प्रेसिडेंट), कुलदीप , विश्वास भारती, तथा संजय बंसल सहित विभिन्न सेक्टरों की आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में निवासी शामिल हुए।
सभी ने एक स्वर में मांग की कि बीपीटीपी बिल्डर द्वारा बढ़ाए गए चार्जेस को तुरंत वापस लिया जाए और पहले की तरह पारदर्शी तरीके से मेंटेनेंस सेवाएं प्रदान की जाएं।
निवासियों ने यह भी चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें शीघ्र नहीं मानी गईं, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
