
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / विश्वकर्मा दिवस के मौके पर समाजसेवी संदीप वोहरा ने एनएच-5 फ्रूट गार्डन स्थित अपनी कंपनी में परिवार,कर्मचारियों और स्टॉफ के साथ मिलकर मशीनों और औजारों की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की।
इस शुभ अवसर पर संदीप वोहरा ने कहा कि विश्वकर्मा पूजा करने वाले व्यक्ति के घर धन-धान्य तथा सुख-समृद्धि की कभी कोई कमी नही रहती है। विश्वकर्मा पूजा की महिमा से व्यक्ति के व्यापार में वृद्धि होती है तथा सभी मनोकामना पूरी हो जाती है। उन्होनें कहा कि हिन्दू धर्म के अनुसार भगवान विश्वकर्मा निर्माण एवं सृजन के देवता कहे जाते हैं। माना जाता है कि भगवान विश्वकर्मा ने ही इन्द्रपुरी, द्वारिका, हस्तिनापुर, स्वर्ग लोक, लंका आदि का निर्माण किया था।
श्री वोहरा ने कहा कि धर्म के सात पुत्र हुए इनके सातवें पुत्र का नाम वास्तु रखा गया, जो शिल्पशास्त्र की कला से परिपूर्ण थे। वास्तु के विवाह के पश्चात उनका एक पुत्र हुआ जिसका नाम विश्वकर्मा रखा गया, जो वास्तुकला के अद्वितीय गुरु बने।
