
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / वीएमसीसी स्कूल के विद्यार्थियों ने विद्यालय के प्रेक्षागृह ( रंग भवन ) मे अपनी-अपनी योग्यता का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने अनेक क्रियाएँ-प्रक्रियाएँ जैसे रासायनिक प्रक्रिया, भौतिक प्रक्रिया, जीव विज्ञान प्रक्रिया प्रदर्शित कीं।
इन प्रक्रियाओं में बच्चों ने अलग -2 अपनी क्रियाएँ प्रदर्शित की रासायनिक क्रियो में-
जैसे:-हवाई रासायनिक प्रक्रिया, पानी में आग, अग्नि का प्रारभक, भूर्तियां बुलबुले, बिम्स और राशर की रासायनिक दोलन क्रिया, जादू रासायनिक रंग का परिवर्तन, धूमकेतु।
भौतिक प्रक्रिया में-
हथकरघा, तेजप्रयोदक, रोबोट, साइकिल जनरेटर, कतिपत वास्तविकता, सौर प्रकाश संसूचक, अग्निशामक, हवाई तोप, अग्निवषक।
जीव विज्ञान प्रक्रिया में-
जैव प्रकाश, पादप कोशिका, जैव प्लास्टिक, रक्त शोधक प्रक्रिया, प्रोटीन पाचन, रक्त जाँच और स्कंदन, डी.एन.ए पृथक्करण, हदयीविद्युत लेखन।
इस प्रदर्शनी में बच्चों का मनोबल हमारे विद्यालय के प्रबंधक महोदय, प्रधानाचार्या महोदया, उपप्रधानाचार्य महोदया शैक्षणिक प्रमुख इन सब ने बढ़ाया।
अभिभावक गणों ने प्रदर्शनी की भूरि भूरि प्रशंसा की ।
