
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
रविंदर फागना क्रिकेट ग्राउंड पाली में प्रैक्टिस मैच खेला गाया यह मैच रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली और रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी एंजेल पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया । इस मैच में रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी एंजेल पब्लिक स्कूल ने रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी को 32 रन से हराया l इस मौके पर बीसीसीआई कोच धर्मेंदर फागना ने बताया की यह मैच 40-40 ओवर का था और रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी एंजेल स्कूल ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने ओवर 40 में 8 विकेट पर 222 रन बनाए टीम की और बल्लेबाजी करते हुए देवांश भदोला और गर्वित ने 62-62 रन , कृष्णा ने 28 रन बनाए . रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली की और से गेंदबाजी करते हुए वंशज ने 2 विकेट , गौरांश और मोहम्मद व् अरहान और अफ्फान ने 1-1 विकेट ली . इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली ने 40 ओवर में 9 विकेट पर 190 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा . टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए नमन ने 52 रन , सहज ने 39 रन , ओम कुमार ने 16 रन बनाए । रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी एंजेल पब्लिक स्कूल टीम की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए वंश ने 3 विकेट , देवांश भदोला ने 2 विकेट , उदय और हृद्यांश व् अनमोल ने 1-1 विकेट ली . इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देवांश भदोला को दिया गया (रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी एंजेल पब्लिक स्कूल)
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
