
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर -16 ए फरीदाबाद में आज नए प्राचार्य घनश्याम दास ने प्राचार्य का पद संभाला। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्या डा. सुनिधि ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया । वहीं स्टाफ सदस्यों ने भी उनका स्वागत किया ।
प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व प्राचार्या डा. सुनिधि द्वारा आरंभ की गई सभी योजनाओं और परियोजनाओं को पूर्ण करने के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। तथा महाविद्यालय की अन्य गतिविधियों को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे। इसके अतिरिक्त, महाविद्यालय में बिजली, पानी और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। स्टाफ सदस्यों की समस्याओं के समाधान के लिए मैं व्यक्तिगत रूप से प्रयास करूंगा, ताकि एक बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार हो सके।
प्राचार्य ने कहा कि छात्राओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए वे महाविद्यालय की पूरी टीम के साथ मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने विशेष रूप से जोर दिया कि “महाविद्यालय में नवाचार और तकनीकी शिक्षा को बढावा देने का प्रयास करेंगे । पदभार समारोह में मानेसर महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे ।
वही फरीदाबाद से पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रुचिरा खुल्लर व उनके स्टाफ सदस्यों ने, तथा सुषमा स्वराज महाविद्यालय, बल्लभगढ़ के स्टाफ सदस्यों ने भी पुष्पगुच्छ देकर प्राचार्य का हार्दिक स्वागत किया । इस अवसर पर शहीद स्मारक महाविद्यालय तिगांव से सत्यनारायण तथा राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद के पूर्व प्राचार्य डा. एमके गुप्ता ने भी उन्हे पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दी ।
