फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फरीदाबाद की नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस अवसर पर प्रांत प्रमुख खेलों भारत व विभाग प्रमुख फरीदाबाद डॉ. आजाद भड़ाना द्वारा की गई।
घोषित कार्यकारिणी में प्रमुख रूप से – नगर अध्यक्ष बल्लभगढ़ डॉ अमित हुडा, नगर मंत्री बल्लभगढ़ पवन, खेलो भारत नगर संयोजक बल्लभगढ़ गौरव तेवतिया, अध्यक्ष प्रोफेसर विशाल नगर मंत्री फरीदाबाद विजयवीर, सह मंत्री जतिन, खेलो भारत संयोजक अर्णव सिंह गौड़, नगर अध्यक्ष एन.आई.टी निशांत, नगर मंत्री एनआईटी मनीष भड़ाना, सह मंत्री सत्यम, नगर मंत्री तिगांव अंशुल नागर, सह मंत्री लोकेश कुमार खेलो भारत संयोजक तनुज को दायित्व प्रदान किए गए हैं।
इस अवसर पर विभाग प्रमुख डॉ आजाद भड़ाना ने कहा कि “अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ छात्र-हित एवं राष्ट्र-निर्माण के कार्य में निरंतर अग्रसर है।” उन्होंने नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति समर्पण, सेवा एवं अनुशासन भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विभाग संयोजक दीपक भारद्वाज, प्रांत विश्वविद्यालय सह संयोजक दिव्यांशु यादव, प्रांत संयोजक सोशल मीडिया रवि पांडे समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने नवदायित्व प्राप्त कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं और संगठन के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
