
??????????????
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ राजकीय महाविद्यालय, फरीदाबाद में आदरणीय प्राचार्या डॉ रुचिरा खुल्लर के संरक्षण तथा दिशा निर्देशन में महिला प्रकोष्ठ द्वारा वीएलसीसी स्कूल ऑफ ब्यूटी के संयुक्त तत्वावधान में सौंदर्य, व्यक्तिगत देखभाल, विकास एवं कल्याण के क्षेत्र में विविध संभावनाओं, अवसरों एवं सुविधाओं के बारे में कार्यक्रम का आयोजन कर विद्यार्थियों को लाभान्वित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ चारू मिडढा द्वारा किया गया। महाविद्यालय के विभिन्न संकायों से लगभग 80 से अधिक प्रतिभागी छात्राओ ने उमंग उत्साह से हिस्सा लिया और सौंदर्य, व्यक्तिगत देखभाल, विकास एवं कल्याण क्षेत्र में करियर की संभावनाओं, अवसरों, सुविधाओ के प्रति जागरूकता हासिल की।
इस आयोजन के मुख्य बिंदु इस प्रकार रहे:
1) प्रथम प्रभाव में निपुणता: साक्षात्कार, बैठकें और ग्राहक संपर्क जैसे व्यावसायिक बातचीत के लिए तैयारी पर प्रशिक्षण।
2) कैरियर के रास्ते खोलना: सौंदर्य और कल्याण उद्योग में विविध कैरियर अवसरों पर वीएलसीसी विशेषज्ञों की अंतर्दृष्टि एवं अनुभव, मेकअप कला से लेकर कल्याण प्रबंधन तक।
3) प्रश्नोत्तर सत्र: प्रतिभागियों के लिए सौंदर्य या स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपना उद्यम शुरू करने के बारे में छात्राओ को प्रश्न पूछने का अवसर मिला।
प्राचार्या डॉ रुचिरा खुल्लर ने बताया कि विद्यार्थियों में नारी कल्याण एवं सशक्तिकरण के प्रति जागृति लाने तथा उनकी प्रतिभाओं को निखारने के लिए समय समय पर महिला प्रकोष्ठ कार्यकर्मों का आयोजन करता रहता है। इसके तहत सांस्कृतिक एवं स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य और जीवन से जुड़े लाभदायक व्याख्यान एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। आयोजन समिति श्रीमती प्रियंका पराशर, श्रीमती उर्मिला पुष्कर, श्रीमती ज्योति रानी, श्रीमती संवेदना, डॉ प्रियंका नरूका, श्रीमती पायल शर्मा और डॉ अंकिता ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ चारू मिडढा ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों, वीएलसीसी विशेषज्ञो तथा आयोजक समिति का आयोजन को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।
