
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / थेलासीमिया ग्रस्त ने अयोध्या में श्री राम लल्ला जी व् हनुमान जी के दर्शन कर अपने आप को भाग्यशाली समझा । थैलासीमिया ग्रस्त बच्चो को हवाई जहाज द्वारा अयोध्या ले जाया गया, जाते ही बच्चो ने सरयू नदी में स्नान करने बाद श्री हनुमान जी के दर्शन हनुमान गड़ी में कर किये , उसके बाद सभी ने श्री राम लल्ला जी के दर्शन किये। बच्चो के रहने व् खाने का प्रबंध राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा किया गया था। जिसके लिए गोपाल जी, गजानंद, व् सुरेंद्र जी का विशेष सहयोग रहा। बच्चो को राम मंदिर दर्शन के लिए विशिष्ट प्रवेश पत्र दिए गए थे ताकि सुविधा पूर्वक राम लल्ला के दर्शन कर सके।
बच्चो ने काफी समय मंदिर में बिताया बच्चो का मानना था उन्होंने दर्शन कर राम जी से बाते की। रामलल्ला के दर्शन कर मंदिर के प्रथम तल पर में बने भव्य राम दरबार के दर्शन किये। दूसरे दिन बच्चो को लता मंगेशकर चौक ले जाकर विशाल वीणा को दिखाया जो करीब 14 टन धातु की बनी 40 फुट लम्बी है जहा बच्चो ने सेल्फी ली। उसके बाद सरयू नदी के गुप्तार घाट ले जाया गया जैसा की मानना है श्री राम चंद्र जी ने इसी घाट पर जल समाधि ली थी। इसके उपरांत बच्चो को मणि पर्वत, भरत कुंड के साथ साथ दशरथ जी की समाधि के दर्शन करवाए गये।
संस्था के प्रधान भगवान गुलाटी का मानना है बच्चो को लगातार समय पर रक्त चढ़वाना तो जरुरी है उसी प्रकार बच्चो पर प्रभु की कृपा बनी रहे यह भी अति आवश्यक है। जेके भाटिया का मानना है बच्चो खुशिया देते रहो तो वो अपना रोज़ रोज़ का दर्द भूल जाते है। संस्था के महासचिव रविंद्र डुडेजा का मानना है बच्चो को खुशिया देने से अपने आप को भी खुशियाँ मिलती है।
जो बच्चे दर्शन के लिए गए उनमे रौनक, नैतिक, अमन, जय साहनी, मीत, कृति, निखिल, वंश, कृतिका, अभी, मानव विशेष थे। यात्रा को सफल बनाने में मुकेश अग्रवाल, शशि अग्रवाल, मोहिंदर खुराना, विजय कपूर व् रोटरी क्लब ऑफ़ फरीदाबाद हेरिटेज का विशेष सहयोग रहा
