
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा ने “चलो जीते हैं फिल्म प्रधानमंत्री मोदी के बाल्यकाल की परिस्थितियों और उनके जीवन के उच्च आदर्शों को उजागर करती है का चलचित्र क्राउन इंटीरियर मॉल में देखा । इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता शहर के गणमान्य जन और काफी संख्या में बच्चे भी मौजूद रहे। पूर्व कैबिनेट मंत्री पंo मूलचंद शर्मा ने कहा कि यह फिल्म जो स्वामी विवेकानंद के उस विचार से प्रेरित है – ‘वही जीते हैं, जो दूसरों के लिए जीते हैं।’
यह केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक शिक्षा है, जो बच्चों और युवाओं को नैतिक मूल्यों, सेवा, करुणा और जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करती है। इस फिल्म से उन्हें यह समझने का अवसर मिलेगा कि सच्चा विद्यार्थी और नागरिक वही है, जो समाज के लिए कुछ करने की भावना रखता है।” फिल्म का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज में नैतिक जागरूकता, सेवा भावना, और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देना है। है। ‘चलो जीते हैं’ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के बाल्यकाल की परिस्थितियों पर आधारित एक आदर्श फिल्म है। यह फिल्म स्वामी विवेकानंद के विचार “वही जीते हैं, जो दूसरों के लिए जीते हैं” से प्रेरित है, और यह पीएम मोदी के जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं को उजागर करती है। स्वामी विवेकानंद के विचारों का प्रभाव और उनकी सोच से प्रेरित यह फिल्म एक संदेश देती है कि जीवन का असली उद्देश्य दूसरों के लिए जीने में है। मोदी जी ने कठिनाइयों के बीच जीते हुए अपने जन्म और जीवन को सिद्ध किया है और आज प्रधानमंत्री श्री मोदी दुनिया के सबसे बड़े गणतंत्र का नेतृत्व कर रहे हैं। पूरा इनोक्स पीवीआर भारत माता के जयकारों से गूंज उठा।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को भारत को आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त करने का कार्य किया है। फिल्म में प्रधानमंत्री मोदी के संघर्ष, उनकी प्रेरक यात्रा, और उनके जीवन से जुड़ी कुछ प्रेरणादायक झलकियाँ पेश की गई हैं। कभी-कभी एक छोटी सी कहानी, जीवन को दिशा देने वाली बड़ी सीख बन जाती है। इस फिल्म के माध्यम से, पीएम मोदी के जीवन और उनके कार्यों के प्रति लोगों को एक नई समझ और प्रेरणा मिलेगी। ‘चलो जीते हैं’ एक ऐसी फिल्म है जो हमें सिखाती है कि जो दूसरों के लिए जीते हैं वे ही वास्तव में जीते हैं।
उन्होंने ने अपील की है कि वे इस फिल्म को अवश्य देखें और अपने बच्चों को भी लेकर जाएं।
