
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / चित्रकूट से आए कथावाचक कृष्ण प्रताप तिवारी ने कहा कि प्रेम सच्चा होगा तो वो प्रतिदिन बढ़ेगा। वह यहां सेक्टर 3 स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में श्री राम कथा कर रहे हैं जो कि 21 सितंबर तक चलेगी। कथा के यजमान उमा एवं कैलाश शर्मा हैं।
कथावाचक तिवारी ने कहा कि जिसे श्रीराम के चरणों का अनुराग हो गया है उसके लिए बाकी संसार के पदार्थ मिट्टी हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि सच्चा प्रेम प्रतिदिन बढ़ता है जबकि झूठा प्रेम घटता रहता है। उन्होंने कहा कि सकारात्मता का अपना अनुग्रह है जिसकी किसी से तुलना नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि रामकथा बंधनों को समाप्त करने वाली है। हमें रामकथा से परिवार और समाज में रहने की प्रेरणा मिलती है।
कथा में पूर्व मंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा, एसडीएम त्रिलोक चंद, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक, टिपर चंद शर्मा, उद्यमी एवं रोटरी ब्लड बैंक के अध्यक्ष प्रेम पसरीजा, आरएसएस के सह प्रांत कार्यवाह राकेश त्यागी, पार्षद रवि भगत एवं योगेश शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
