
ग्राम मेघोत बिंजा में जन्मदिवस के अवसर पर पौधारोपण करते हुए
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
गांव मेघोत बिंजा स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय के खेल परिसर में यूथ रेडक्रॉस के सौजन्य से लीलाराम लेक्चरर रिटायर्ड के सुपौत्र कनिष्क के जन्मदिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति पौधारोपण किया। कोरोना पेंडिमिक के दौर में ऑक्सीजन की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। महामारी ने जनमानस को याद दिला दिया कि हमें प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना चाहिए। पेड़ ऑक्सीजन का महत्वपूर्ण स्रोत हैं। ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए पेड़ लगाना अत्यंत आवश्यक है। उपस्थित जनसमूह को 50 पौधे वितरित किए गए। कनिष्क के पिता असि. प्रोफेसर सुभाष, यूथ रैडक्रॉस काउंसलर, अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ ने ऐसे अवसरों पर पेड़ लगाए जाने की परम्परा शुरू करने पर बल दिया। इस अवसर पर रामशरण सरपंच, विजयपाल, महेंद्र अकाउंटेंट, मनजीत एएसआे, संजय मास्टर, रमेश, गौतम, शिवम्, मोहित, गोलू, दिशा व गणमान्य जनसमूह उपस्थित हुए। सभी ने कनिष्क को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं .
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
