
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / लायन ललित मोहन अग्रवाल-चार्टर्ड प्रेसिडेंट लॉरेंस क्लब फरीदाबाद ग्रेटर यूथ ने अपने स्वर्गीय पिताजी के स्मृति में सरूरपुर मोड़ स्थित अपने कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, इस शिविर में 66 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ तथा लगभग 2000 लोगों ने भंडारा में प्रसाद का ग्रहण किया l इस शिविर में लायन योगेंद्र तेवतिया पूर्व पार्षद बीर सिंह नैन , भाजपा नेता दीपक मोहन की विशेष उपस्थिति रही l
शिविर के आयोजक ललित मोहन अग्रवाल ने बताया कि उनके पिता हमेशा सामाजिक सेवा कार्यों में जुटे रहते थे और हर जरूरत की सहायता तत्परता से करते थे उन्हीं से प्रेरणा लेकर वह स्वयं भी समाज के लिए सेवा कार्यों में सहयोग करते रहते हैं l
कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ़ ऑनर वीडीजी राकेश जग्गी जिला 321 – A1, लायन योगेंद्र तेवतिया डिस्टिक सेक्रेट्री स्किल डेवलपमेंट फॉर यूथ एंपावरमेंट 321- A1, लाइन मुकेश अरोड़ा पीएमसी, लायन तामेश बेदी , लायन प्रदीप गर्ग , पुनीत मंगला मोक्ष नैन, हरप्रीत शर्मा , विशांत जैन ,अंशुल मंगला पुनित मंगला ने बढचढ भाग लिया l
