
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / बल्लबगढ़ सेक्टर 2 स्थित अग्रवाल शिक्षक महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉक्टर सुबेश पांडे जी ने बताया कि कॉलेज के प्रथम सत्र में बीबीए -बीसीए के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, कई छात्र- छात्राओं का परिणाम 9 SGPA से ऊपर रहा l बीसीए कोर्स में प्रथम स्थान पर भावना सिंह(9.46) द्वितीय स्थान पर प्रिंस(9.3) तथा तृतीय स्थान पर रश्मि (9.08) रहे, जबकि बी बी ए में प्रथम स्थान पर टीना त्यागी(9.0) ,द्वितीय स्थान पर ऋषिका(8.67) तथा तृतीय स्थान पर मेघा(8.0) रहीं।
महाविद्यालय के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार गुप्ता तथा महासचिव दिनेश कुमार गुप्ता ने इस उपलब्धि पर छात्र-छात्राओं को विशेष बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की l
