
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / नई दिल्लीः रोहिणी स्थित जापानी पार्क, नजदीक बोट क्लब, सेक्टर -11 के सामने नव श्री केशव रामलीला कमेटी द्वारा भूमि पूजा कर रामलीला की तैयारी शुरु कर दी। नव श्री केशव रामलीला कमेटी के चेयरमैन पुष्पेन्द्र रस्तोगी ने कहा कि इस बार रामलीला का मंच चार धाम की थीम पर 130 फुट लंबा व तीन मंजिला भव्य स्टेज पर लीला का मंचन होगा। उन्होंने यह भी बताया कि रामलीला के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी तथा ग्राउंड में पौधा रोपण कार्यक्रम भी किया जाएगा।
नव श्री केशव रामलीला कमेटी चेयरमैन पुष्पेन्द्र रस्तोगी ने बताया कि इस वर्ष की रामलीला कई मायनों में ऐतिहासिक, अद्भुत व भव्य होगी। देश की धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहरों को मंच पर जीवंत करने के साथ साथ भारतीय संस्कृति, संस्कार व परंपराओं का संगम मंच पर देखने को मिलेगा साथ ही इस रंगमंच के जरिए उनका प्रयास अति संवेदनशील छोटे बच्चों के मन में अपनी संस्कृति तथा मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। रामलीला के भव्य मंचन में रामायण के सभी पात्रों के संवादों को प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।
नव श्री केशव रामलीला कमेटी द्वारा डांडिया नाईट, मेला सहित कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें कई स्टॉल लगाए जाएंगें। मेले में हर प्रकार के झूले होंगे, जो कि बच्चों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहेगें।
उन्होंने बताया की रामलीला मैदान में सैकड़ों गाडियों के पार्किग की व्यवस्था की जाएगी। सैकड़ों लोगों के बैठने की व्यवस्था भी रहेगी, वहीं मेले का भी आयोजन जाएगा। रामलीला मैदान में जगह जगह एलईडी स्क्रील लगाई जाएगी, जिससे लोग रामलीला देख सकें।
