
Oplus_16908288
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद की सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड, जूनियर रेडक्रॉस और गाइडस ने विश्व ओजोन दिवस पर ओजोन परत संरक्षण के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जेआरसी काउंसलर, सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड अधिकारी और प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि 16 सितंबर को विश्व ओजोन दिवस मनाया जाता है। यह ओजोन परत के विषय में जागरूकता फैलाने और इसे संरक्षित करने के संभावित समाधानों की खोज करने के लिए मनाया जाता है।
उन्होनें कहा कि ओजोन ऑक्सीजन के तीन परमाणुओं से मिलकर बनने वाली गैस है जो वायुमंडल में बहुत कम मात्रा में पाई जाती है। ओजोन परत के बिना जीवन संभव नहीं है। ओजोन परत सूर्य से निकलने वाली हानिकारक अल्ट्रा वायलेट किरणों से पृथ्वी को बचाती हैं। सूर्य से निकलने वाली ये किरणें त्वचा के रोगों का कारण बन सकती हैं। ब्रिगेड अधिकारी और प्राचार्य मनचन्दा ने कहा कि ओजोन पृथ्वी पर हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है और हमें अपनी भावी पीढ़ियों के लिए भी ओजोन परत की सतत रक्षा करनी रखनी चाहिए। पर्यावरण संरक्षण में विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि ओजोन परत, ओजोन अणुओं की एक परत है जो 10 से 50 किलोमीटर के बीच के वायुमंडल में पाई जाती है ओजोन परत पृथ्वी को सूर्य की हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाती है। ओजोन फॉर लाइफ अर्थात धरती पर जीवन के लिए इसका होना आवश्यक है ओजोन परत के बिना जीवन संकट में पड़ सकता है क्योंकि अल्ट्रा वायलेट किरणें यदि सीधे धरती पर पहुंच जाएं तो ये मनुष्य, पेड़, पौधों और जानवरों के लिए भी बहुत ही खतरनाक हो सकती हैं। ऐसे में ओजोन परत का संरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष वर्ल्ड ओजोन डे की थीम विज्ञान से वैश्विक कार्रवाई तक रखी है। पृथ्वी पर ओजोन परत के महत्व और पर्यावरण पर पड़ने वाले उसके प्रभाव के बारे में जानकारी के लिए विश्व ओजोन दिवस मनाया जाता है इस थीम के द्वारा सभी को यह बताना है कि ओजोन पृथ्वी पर हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है और हमें अपनी भावी पीढ़ियों के लिए भी ओजोन परत की रक्षा करनी चाहिए।
आज ओजोन दिवस पर जूनियर रेडक्रॉस और ब्रिगेड सदस्यों अध्यापिका गीता, दीपांजलि, सरिता, ममता सहित सभी अध्यापकों ने ओजोन परत संरक्षण का संदेश देते हुए बताया कि जीवन के लिए ऑक्सीजन से अधिक आवश्यक ओजोन है। मुख्यतया इस दिवस का आयोजन करने का प्रमुख उद्देश्य और छात्र, छात्राओं सहित सभी को ओजोन संरक्षण के लिए सार्थक कार्य करने का प्रयास करना है। हम सभी को रिफ्यूज, रियूज और रिसाइकिल के बहुमूल्य सिद्धांत को अपनाते हुए वेस्ट मैनेजमेंट पर ध्यान देना है। हमें वेस्ट मैनेजमेंट पर विशेष रूप से कार्य करने की आवश्यकता है। आज के विषय की पेटिंग प्रतियोगिता में दिशा को प्रथम, प्रिया यादव की द्वितीय और नंदिनी कुमारी को तृतीय घोषित किया गया।
