
बल्लभगढ़,जनतंत्र टुडे
सामाजिक संस्था युवा सेवा संगठन रजि. फरीदाबाद के तत्वाधान व सर्वोदय अस्पताल के सहयोग से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पन्हैड़ा खुर्द के परिसर में नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संगठन के अध्यक्ष गोपाल शास्त्री ने बताया कि आज इस तरह के स्वास्थ्य जांच शिविर एवं जागरूकता अभियान चलाने की विशेष आवश्यकता है। जिससे कि युवा पीढ़ी को समय पता चल सके कि नशे के कितने दुष्प्रभाव हैं। जांच होने से समय पर बिमारी का पता चल जाता है। जिससे कि सही समय पर उपचार हो सके। शास्त्री ने बताया कि संगठन इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर करता रहता है। नरसेवा ही नारायण सेवा है एन.एस.एस. स्वयंसेवियों ने भी इस शिविर में बढ़़-चढ़कर भाग लिया। अस्पताल से डॉक्टर प्रियंका ने बताया कि कैंसर जैसी बिमारी का यदि शुरुआत में पता चल जाए तो कैंसर का इलाज सम्भव है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वोदय अस्पताल से राकेश त्यागी, डॉ प्रियंका व अन्य का विद्यालय के अध्यापक तथा संगठन के पदाधिकारियों द्वारा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर नानक चंद, शीशराम, डी.के. शर्मा, इंद्राज मास्टर, भागीरथ शास्त्री, विष्णु मलिक, रघु वत्स, बिशन स्वरूप, खेमचंद, कुलदीप, चंद्रपाल, संदीप शर्मा, राजवीर शर्मा जेपी शर्मा, योगेश, प्रदीप, रामरतन, जयपाल, गोविंद गांधी, मनिशंकर उपस्थित रहे।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com

Very good
जी शुक्रिया
Very Very Thanks