
कृष्णा भड़ाना
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ फरीदाबाद में आयोजित अंडर–19 स्मार्ट सनराइज क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का एक बेहद रोमांचक मुकाबला स्मार्ट क्रिकेटरस अकादमी, सोहना ग्राउंड पर खेला गया। यह मैच रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी और जे.पी क्रिकेट अकादमी फरीदाबाद के बीच हुआ, जिसमें रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने 1 रन से जीत दर्ज की।
मैच 45 ओवर का था, जिसमें रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए। कृष्णा भड़ाना ने 54 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 72 रन की शानदार पारी खेली, जबकि यश कौशिक ने 85 गेंदों में 63 रन बनाए।
जे.पी क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में कुलदीप सिंह ने 7 ओवर में 44 रन देकर 2 विकेट, अनुज ने 9 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट लिए। युवराज और चरण भंगेल ने भी 1-1 विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए जे.पी क्रिकेट अकादमी फरीदाबाद की टीम 43.3 ओवर में 242 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। चरण भंगेल ने 74 गेंदों में 63 रन और कुलदीप सिंह ने 32 गेंदों में 50 रन बनाए।
रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में ऋषभ कुमार ने 7.3 ओवर में 41 रन देकर 3 विकेट, महकार सिंह ने 5 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए। हिमांशु रावत, संयम सिंह और कृष्णा भड़ाना ने 1-1 विकेट झटके।
इस शानदार प्रदर्शन के लिए कृष्णा भड़ाना को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
यह मुकाबला युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक रहा और टूर्नामेंट में खेल भावना व प्रतिस्पर्धा का बेहतरीन उदाहरण पेश किया।
