
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ 14वीं जूनियर और सब जूनियर राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 का आयोजन 29 से 31 अगस्त तक ग्वालियर (मध्यप्रदेश) के अटल बिहारी वाजपेयी ट्रेंनिग सेन्टर में पैरा ओलंपिक कमेंटी आफ इंडिया द्वारा सम्पन्न कराई गई। गड़खेड़ा खेल नर्सरी के कोच योगेन्द्र व विनय हुड्डा के मार्गदर्शन में पन्हैड़ा खुर्द के प्रथम ने 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक तथा 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीत कर फरीदाबाद का नाम रोशन किया है।
प्रथम राजकीय व-मा विद्यालय पन्हैड़ा खुर्द में दसवीं कक्षा का छात्र है। खबर पहुंचने पर गांव व परिवार में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर स्टेडियम में प्रथम के पिता महेश चन्द, चाचा गोपाल शास्त्री तथा जवां सरपंच विष्णु मलिक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
