
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ राजकीय व-मा विद्यालय तिकोना पार्क में जिलास्तरीय स्कूली खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें खो-खो, कुश्ती, दौड़, योगा व एथलेटिक्स खेलों का आयोजन हुआ। जहां पर जिले के विभिन्न स्कूलों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सागरपुर विद्यालय के छात्रों ने अंडर-19 खो-खो में तीसरा स्थान, अंडर-17 योगा में तीसरा स्थान, 61 किलो कुश्ती में अभिषेक ने स्वर्णपदक प्राप्त किया।
प्रदेशस्तर पर विद्यालय की दसवीं कक्षा के छात्र भविष्य ने विभिन्न योग क्रियाओं में तीन स्वर्ण पदक प्राप्त किए। योगा में खुशी व लवली ने द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी महेन्द्र सिंह ने इस उपलब्धि के लिए सभी छात्रों का हौंसला बढ़ाया और प्राचार्य अनिल कुमार, ओमपाल शास्त्री, मोहन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
