
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ की बी. ए. प्रथम वर्ष की छात्रा व शूटर शिखा नरवाल ने डॉ. करण सिंह शूटिंग रेंज(नई दिल्ली) में चल रहे “खेलो इंडिया यूथ गेम्स” में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया l गौरतलब है कि
यह प्रतियोगिता 5 जून 2022 से 9 जून 2022 तक चलेगी और इसमें देश के सभी राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग ले रहे हैं l महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता जी ने विजेता खिलाड़ी शिखा नरवाल को बधाई दी व कहा कि इतनी बड़ी उपलब्धि एक दिन में प्राप्त नहीं होती, रात दिन खून पसीना बहा कर धैर्य और एकाग्रता का परिचय देकर ऐसे मुकाम हासिल किए जाते हैं l प्राचार्य जी ने शिखा नरवाल को भविष्य में और मेहनत कर और भी ऊंचे शिखर पर पहुंचने के लिए भी प्रेरित किया l प्राचार्य जी हमेशा ही खिलाड़ियों को सहयोग करते हैं ताकि वे महाविद्यालय, क्षेत्र, राज्य और राष्ट्र का नाम रोशन कर सकें l
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
