
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ डी.ए.वी. शताब्दी कॉलेज, फरीदाबाद के पुस्तकालय द्वारा राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस के अवसर पर अंतर-विभागीय क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह दिवस भारतीय पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एस.आर. रंगनाथन की स्मृति में मनाया जाता है। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने प्रतिभागियों, छात्रों और संकाय सदस्यों को पुस्तकालय के योगदान के बारे में बताया। क्विज़ प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया, जिनमें प्रत्येक विभाग से एक टीम शामिल रही। प्रतियोगिता में भारत संबंधी सामान्य ज्ञान, पुस्तक एवं लेखक, रैपिड फायर आदि जैसे विभिन्न राउंड आयोजित किए गए।
बीएससी के अनिश कुमार और सौरभ कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, बीकॉम एसएफएस की रिया और अंशिका यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा बीटीटीएम की प्रिया और कृष्ण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की गई तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। पर्यटन विभागाध्यक्ष अमित कुमार ने क्विज़ के निर्णायक की भूमिका निभाई। क्विज़ मास्टर नेत्रपाल सैन ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। पुस्तकालय संयोजक डॉ. जितेंद्र धुल ने विजेताओं को बधाई दी। कार्यक्रम का सफल आयोजन पुस्तकालय टीम द्वारा पुस्तकालयाध्यक्ष ऋतु के नेतृत्व में किया गया। प्रतिभागियों के साथ-साथ दर्शकों ने भी सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।
