
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ के विद्यार्थी शुभम वशिष्ट ने ब्राजील में दिनांक 1 मई से 15 मई 2022 तक आयोजित 24वीं ग्रीष्म कालीन डेफलिम्पिक्स (डेफ ओलंपिक) 2021 में 10 मीटर पिस्टल शूटिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छठी रैंक प्राप्त की। इसके अतिरिक्त 10 मीटर पिस्टल शूटिंग (मिक्स टीम) और 25 मीटर पिस्टल शूटिंग डेफ्लिम्पिक प्रतियोगिता में भी छठी रैंक प्राप्त की देश का नाम रोशन किया। इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सभी खिलाडियों को सम्मानित किया। शुभम की इस उपलब्धि के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने पंचकूला में आयोजित अभिनंदन समारोह में 250000 ध्.रू0 का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। महाविद्यालय आगमन पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. कृष्ण कान्त गुप्ता व स्टाफ सदस्यों ने शुभम का स्वागत किया। इस उपलब्धि के लिए अग्रवाल विद्या प्राचारिणी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र गुप्ता जी व प्राचार्य डॉ. कृष्ण कान्त गुप्ता जी ने शुभम के उज्जवल भविष्य की कामना की और आगे बढने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्राचार्य महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी शारीरिक कमी के कारण व्यक्ति को हार नहीं माननी चाहिए, शुभम इसका साक्षात उदाहरण है। प्राचार्य महोदय ने आगे अपने व्यक्तव्य में कहा कि शूटिंग प्रतियोगिता व्यक्तित्व में फोकस, अनुशासन, धैर्य व एकाग्रता को विकसित करती है। इस अवसर पर महाविद्यालय के खेल-कूद संयोजक डॉ. के.एल.कौशिक, शारीरिक शिक्षक डॉ. जगबीर सिंह, श्री मोहित हुडडा व शुभम के भाई विक्रम वशिष्ट उपस्थित रहे।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
