
प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता ने पौधारोपण कर कैडेट का उत्साहवर्धन किया
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में आज दिनांक 4 जून 2022 को पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एनसीसी के अंतर्गत पौधारोपण किया गयाl महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता के दिशा निर्देशन में इस तरह के कार्यक्रम का
आयोजन किया जाता हैl महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता ने पौधा लगाकर कैडेट का उत्साहवर्धन कर भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़- चढ़कर भाग लेने व पर्यावरण बचाकर देश सेवा के लिए प्रेरित कियाl इस अवसर
पर एनसीसी कैडेट्स ने अनेक फलदार व छायादार पौधे लगाने व पर्यावरण बचाने का संकल्प कियाl कैडेट कैप्टन निताशा साथ ही कैडेट सिमरन, आकांक्षा, लवली,निशा, आशी आदि सभी ने पौधा लगाकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लियाl एनसीसी अधिकारी सब लेफ्टिनेंट डॉ. पूजा सैनी की देखरेख में गतिविधि का आयोजन किया गयाl
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
