
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ श्री श्री खाटू श्याम सेवा समिति ने रोहिणी के सेक्टर 14 स्थित सियाल किचन में अष्टम श्री कृष्ण जन्माष्टमी नंदोत्सव 2025 की वार्षिक कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समिति द्वारा वर्ष भर में किए गए कार्य व आयोजनों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर चेयरमैन हरीश शर्मा, वाइस चेयरमैन संजय मित्तल, चेयरमैन कंट्रोल बोर्ड जय किशन बंसल, अध्यक्ष कंट्रोल बोर्ड राजेश जैन, प्रेसिडेंट अमित गोयल, वाइस प्रेसिडेंट संजय गुप्ता, महामंत्री अरविंद गोयल, कोषाध्यक्ष सीए नितेश गोयल सहित सभी पदाधिकारी शामिल हुए थे।
श्री श्री खाटू श्याम सेवा समिति के चेयरमैन हरीश शर्मा ने सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए सदस्यों से कार्यक्रम व जन्माष्टमी नंदोत्सव 2025 को और बेहतर ढंग से आयोजित करने के लिए सुझाव मांगे तथा युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति के प्रति जागरूक करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सभी का सुझाव लिए, और इस कार्यक्रम के दौरान श्री कृष्ण जन्माष्टमी नंदोत्सव 2025 के दौरान होने वाले कार्यक्रमों का पोस्टर भी रिलीज किया गया।
श्री श्री खाटू श्याम सेवा समिति के प्रेसिडेंट अमित गोयल ने उपस्थित सभी सदस्यों को नंदोत्सव में होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी।
