फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ 2nd जूनियर रविंदर फागना समर कप 2025, रविंदर फागना क्रिकेट ग्राउंड भूमि पाली फरीदाबाद पर खेला गया। और यह मैच किंग्स इलेवन ओर सुपर किंग्स इलेवन के बीच खेला गया। इस मैच में किंग्स इलेवन ने सुपर किंग्स इलेवन को 85 रन से हराया।
यह मैच 35 ओवर का था और किंग्स इलेवन ने पहले टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। किंग्स इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 34.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 185 रन का लक्ष्य दिया। किंग्स इलेवन की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए फैजल मलिक ने 45 गेंदों में 5 चौके की मदद से 44 रन, प्रिंस सिंह ने 47 गेंदों में 2 चौके की मदद से 31 रन बनाए।
सुपर किंग्स इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए महकार सिंह ने 6.3 ओवर मे 1 मेडन 14 रन देकर 3 विकेट, गौरव चौधरी ने 6 ओवर मै 25 रन देकर 2 विकेट, अरमान मलिक, अभिनव पांडे, तन्मय सरधना और विहान जौली ने 1–1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपर किंग्स इलेवन ने 23.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा।
सुपर किंग्स इलेवन की ओर से बल्लेबाजी करते हुए पार्थ शर्मा ने 37 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 23 रन बनाए। किंग्स इलेन की ओर से गेंदबाजी करते हुए फैजल मलिक ने 5 ओवर मै 12 रन देकर 3 विकेट, आरव, पर्व भाटिया और मयंक नायक ने 2–2 विकेट लिया।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच फैजल मालिक को घोषित किया गया और फाइटर ऑफ द मैच महकार सिंह को घोषित किया गया।
