
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ के प्रांगण में कॉलेज प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता जी के दिशा-निर्देशन विश्व साइकिल दिवस मनाया गया I इसका आयोजन सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स क्लब, सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड् व यूथ रेड क्रॉस की इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में किया गया I इस अवसर पर स्वयं सेवकों को साइकिल चलाने से होने वाले लाभों के प्रति जागरूक करने के लिए एक डॉक्यूमेंट्री मूवी दिखाई गई। इस अवसर पर एस डी जी एस के कॉर्डिनेटर डॉ. देवेन्द्र ने उपस्थित विद्यार्थियों को बताया कि साइकिल चलाना हमारे मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को किस तरीके से सुधारता है। साइकिल चलाने से हृदय रोग, मानसिक रोग, मधुमेह, गठिया आदि बीमारियों का अंत होता है। इससे हमारा मोटापा कम होता है, पाचन क्रिया बेहतर होती है, यह हमारे फेफड़ों की कार्यक्षमता को बढ़ाता है, नींद अच्छी आती है, रक्त संचार बेहतर रहता है व हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। उन्होंने बताया कि साइकिल में किसी प्रकार के ईंधन का प्रयोग नहीं होता इसलिए यह इकोफ्रेंडली साधन है। साइकिलिंग प्रदूषण को कम करने में व पर्यावरण संरक्षण में भी मदद करती है। अगर हम साइकिल के पहियों को चलाते रहेंगे तो हमारे जीवन का पहिया भी सुचारू रूप से घूमता रहेगा। गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में लगभग 47 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन का श्रेय प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता जी ने सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स क्लब व सेंट जॉन एंबुलेंस के काउंसलर डॉ. देवेंद्र, यूथ रैडक्रॉस के काउंसलर सुभाष कैलोरिया व एन्वायरनमेंटल साइंस के प्रवक्ता श्री लवकेश को दिया।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
