
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ DAV शताब्दी महाविद्यालय, फरीदाबाद में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बागवानी समिति द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में अनेक प्रकार के छायादार एवं औषधीय वृक्षों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में डॉ. राज कुमारी, तनजा मैम, सुमन मैम, राजनी मैम, सोनिया नरूला मैम, तथा अभिलाषा मैम विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इन सभी ने वृक्षारोपण में सक्रिय सहभागिता निभाई और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया।
प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं और हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और हरा-भरा पर्यावरण छोड़ना चाहिए। उन्होंने सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को पौधों की देखभाल एवं संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
