
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ 1st ऑल इंडिया शशि वशिष्ठ मेमोरियल अंडर–12 क्रिकेट टूर्नामेंट 2025, रविंदर फागना क्रिकेट ग्राउंड भूमि पाली फरीदाबाद पर खेला गया। और यह मैच रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ओर शिव नादर क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच में शिव नादर क्रिकेट अकादमी ने रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी को 9 विकेट से हराया। यह मैच 30 ओवर का था और रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 13.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 52 रन का लक्ष्य दिया। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिनव पांडे ने 31 गेंदों में 4 चौके की मदद से 21 रन, पवन कुमार ने 16 गेंदों में 1 चौके की मदद से 5 रन बनाए।
शिव नादर क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अधीश 3 ओवर मे 8 रन देकर 3 विकेट, अबीर, विहानदीप 2-2 विकेट, महरांश मेहता और कुंश मिगलानी ने 1–1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए शिव नादर क्रिकेट अकादमी ने 9.5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाकर जीत हसील कि। शिव नादर क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए निवान खंडेल ओर निवन कुकरेजा ने 12-12 रन बनाए।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच अधीश को घोषित किया गया और फाइटर ऑफ द मैच अभिनव पांडे को घोषित किया गया।
