
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ 25th रविंदर फागना सिल्वर जुबली कैश प्राइज मिक्स कॉरपोरेट कप टूर्नामेंट 2024–25, रविंदर फागना क्रिकेट ग्राउंड भूमि पाली फरीदाबाद पर खेला गया। और यह मैच श्याम टैक्स एक्सपोर्ट लिमिटेड ओर होंडा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।
इस मैच में श्याम टैक्स एक्सपोर्ट लिमिटेड ने होंडा क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराया। यह मैच 20 ओवर का था और होंडा क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। होंडा क्रिकेट क्लब की और से पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 166 रन का लक्ष्य दिया। होंडा क्रिकेट क्लब की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए सिमरन ने 36 गेंदों में 3 चौके की मदद से 38 रन, मनु भडाना ने 21 गेंदों में 2 चौके, 4 छक्के की मदद से 48 रन बनाए।
श्याम टैक्स एक्सपोर्ट लिमिटेड की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रिंस, नितिन और अशोक ने 2–2 विकेट लिए। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल श्याम टैक्स एक्सपोर्ट लिमिटेड ने 18.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाकर जीत हासिल कि। श्याम टैक्स एक्सपोर्ट लिमिटेड ने बल्लेबाजी करते हुए शिवम् ने 34 गेंदों में 3 चौके, 2 छक्के की मदद से 48 रन, नितिन ने 34 गेंदों में 8 चौके की मदद से 47 रन बनाए। होंडा क्रिकेट क्लब की ओर ओर से गेंदबाजी करते हुए पारस भाटिया ने 4 ओवर मै 43 रन देकर 2 विकेट, हितेश भाटिया और एबी ने 1–1 विकेट लिया।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच नितिन को घोषित किया गया और फाइटर ऑफ द मैच मनु भड़ाना को घोषित किया गया।
